
रिपोर्ट विनोद शुक्ला : जरवल रोड, बहराइच।
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवलिया निवासी रफीक उर्फ ननकू ने अपनी बेटी सबर जहां की शादी करीब एक वर्ष पूर्व ग्राम धनसारी के मजरा मदारपुर निवासी नबी अहमद के साथ की थी।
मृतका की मां शेर बनो ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही उसका दामाद नबी अहमद आए दिन उनकी बेटी से मारपीट करता था और झगड़ा करता रहता था।
बताया गया कि बृहस्पतिवार की रात भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट की गई। इसके बाद सबर जहां बेहोश हो गई तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।था
मृतका की मां शेर बनो ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग कीइस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जरवल रोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर पति नबी अहमद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।