पुलिस ने 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
विनोद शुक्ला, जरवलरोड, बहराइच। यूपी के बहराइच जनपद के जरवल रोड थान क्षेत्र के ग्राम बाबूपुरवा, तपेसिपाह में आपसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई, जिससे गांव की शांति व्यवस्था पूरी तरह भंग हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 06 फरवरी 2026 की सुबह करीब 10 बजे की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कुछ लोग आपस में लाठी-डंडों से मारपीट कर रहे थे, जबकि कुछ लोग उकसाने का कार्य कर रहे थे। भारी भीड़ जुट जाने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।
पुलिस की मदद से घायलों को मौके से अलग किया गया और जन सहयोग से घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। इस घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मारपीट में शामिल लोगों में कुसुमा पत्नी सुनील कुमार, कमला पत्नी चंद्रिका प्रसाद, मालती पत्नी मुन्ना, रेनू पुत्री मुन्ना, राकेश पुत्र सहदेवन, अशोक पुत्र सहदेवन, चंद्रिका पुत्र सहदेवन, सुनीता पत्नी सुनील कुमार, रानी पत्नी अजय सहित कुल 12 नामजद व्यक्ति शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम बाबूपुरवा, तपेसिपाह के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3), 352 व 115(2) सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार घटना से गांव की शांति व्यवस्था प्रभावित हुई है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह कि मामले की विवेचना जारी है तथा गांव में दोबारा शांति भंग न हो, इसके लिए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।