बैठक में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
संजय जायसवाल, बहराइच। शहर के बाईपास मार्ग स्थित रोलर वेलफेयर कार्यालय में हेल्थ वर्कर और हेल्थ असिस्टेंट की नियुक्ति के लिए गोंडा और बलरामपुर के ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों की बैठक हुई। अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसएलएम लालू, भूपेंद्र और सतेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में गोंडा और बलरामपुर जिला कोऑर्डिनेटर और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एकत्रित हुए। सभी को प्रशिक्षित किया गया। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को निर्देशित किया कि सभी अपने ब्लॉक में जल्द से जल्द हेल्थ वर्कर और हेल्थ असिस्टेंट की नियुक्ति करवाएं। जिससे समाज के लोगों अच्छे स्वास्थ्य और इलाज के बारे में जानकारी दी जा सके। इस दौरान दोनों जिले के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मौजूद रहे।
