
रिपोर्ट विनोद शुक्ला: जरवल रोड, बहराइच। जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनसरी के मजरा मदार पुरवा में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान सबर जहां पत्नी नबी मोहम्मद के रूप में हुई है। मामले में जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार कैसरगंज सचिन श्रीवास्तव, तथा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बहराइच भेज दिया।
आसपास के लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच बीती रात किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। इसके बाद गर्भवती महिला द्वारा जहर खाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नबी के दो महिला है अलग-अलग शादी की थी पारिवारिक अनबन के चलते महिला ने यह कदम उठाया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।