कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग
फोटो है
विनोद शुक्ला, जरवलरोड, बहराइच।
आरपीएस मॉडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज, जरवल रोड,परिसर में शनिवार, को राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं विद्यालय स्थापना दिवस (वार्षिकोत्सव) के अवसर पर कौन रंग के रहा है अध्यात्मिक विज्ञान ज्ञान यज्ञ एवं प्रतिभा महोत्सव का भव्य आयोजन विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि परम पूज्य पंडित रविशंकर जी महाराज का विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि संस्कार, शिक्षा, आध्यात्म और राष्ट्रप्रेम से युक्त विद्यार्थी ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण करते हैं। उन्होंने बालिकाओं के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया प्रधानाचार्य प्रवीन श्रीवास्तव एवं संचालक विनीत सिंह (अध्यापक) के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। विद्यालय के छात्राओं ने देशभक्ति पर सिंदूर-1 पर विशेष झांकी प्रस्तुत की गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम जो आकर्षण का केंद्र रही इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक व प्रबंधक रघुनाथ प्रसाद श्रीवास्तव प्रज्ञा श्रीवास्तव जिला संपर्क प्रमुख राष्ट्र सेविका समिति मंजू सिंह, लक्ष्मी नारायण यादव एडवोकेट भाजपा नेता ओमप्रकाश अवस्थी, भाजपा जिला मंत्री संजय राव, अमरनाथ विश्वकर्मा, आचार्य सौरभ पांडे, डॉक्टर प्रिंस दीक्षित सुरेंद्र सिंह शीतला प्रसाद पांडे धर्मराज पांडे विभाष शुक्ला अजय कुमार वर्मा उप प्रधानाचार्य सरिता पोरवाल पंकज तिवारी सुधीर सिंह नेहा सैनी, राकेश श्रीवास्तव खुशबू शिवानी हरेंद्र यादव चंद्रप्रकाश अध्यापक सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं अभिभावक गण मौजूद रहे।
