Oplus_16908288
पुलिस कर्मियों में हर्ष का माहौल
विनोद शुक्ला, बहराइच। महाकुंभ–2025 के दौरान जनसुरक्षा, यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सेवा में उत्कृष्ट, सराहनीय और अनुकरणीय योगदान देने वाले पुलिस अधिकारी रणधीर मिश्रा वर्तमान में सीओ सर्किल सोनभद्र एवं पूर्व थानाध्यक्ष जरवल रोड, बहराइच, को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्मानित किया गया है।
इस क्रम में 24 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, सोनभद्र में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा उन्हें “कुंभ सेवा मेडल” एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
महाकुंभ जैसे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में रणधीर मिश्रा द्वारा निभाई गई जिम्मेदारियों को शासन स्तर पर अत्यंत सराहनीय माना गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुव्यवस्थित यातायात संचालन तथा कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में उनके नेतृत्व, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की व्यापक प्रशंसा की गई। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि यह पुलिस विभाग के समर्पण सेवा-भाव और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। सहकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे युवा पुलिस अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
