विनोद शुक्ला
बहराइच। स्वायत्तशासी संस्था किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी की योग्यता रखने वाले रखने वाले डॉ दीपेन्द्र गुप्ता, शैलेंद्र प्रताप सिंह,साधना सिंह,अनूप कुमार शुक्ल,डॉ प्रिया अग्रवाल,सना परवीन,डॉ निर्भय सिंह,कु.अदिति जायसवाल,कु.वैष्णवी छवि,कु. सीमा मौर्या व डॉ सत्यभूषण सिंह को ‘गेस्ट फैकल्टी’नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ सत्यभूषण सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ एसपी सिंह को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ आनन्द श्रीवास्तव, कार्यालय अधीक्षक राजवंत सिंह, क्रीड़ा प्रभारी पंकज सिंह व देवेंद्र प्रताप सिंह छोटू सहित अनेक शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारी उपस्थित थे।