बारिश के बीच गौरव के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब
जितेंद्र वर्मा
बहराइच। विधानसभा कैसरगंज के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गौरव वर्मा की अगुवाई में खिचड़ी समरसता भोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और एकता का प्रतीक बना। आयोजन के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और हल्की बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते दूर-दराज के गांवों से मोटरसाइकिल से आने वाले कई लोग कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सके।
इसके बावजूद आयोजन में जनउत्साह बना रहा। बड़ी संख्या में लोग चार पहिया वाहनों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और खिचड़ी समरसता भोज में सहभागिता की। खराब मौसम के बावजूद हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता और सफल आयोजन को दर्शाया।
कार्यक्रम की शुरुआत मरौचा से हुई, जहां से फोर व्हीलर वाहनों का विशाल जुलूस कैसरगंज हाईवे स्थित बरखुरद्वारापुर के यस आर मैरिज लॉन के लिए रवाना हुआ। जुलूस हनुमान मंदिर से होते हुए तहसील, परमहंस डिग्री कॉलेज और गल्ला मंडी मार्ग से गुजरते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। पूरे मार्ग में उत्साह और जनसमर्थन देखने को मिला।
यस आर मैरिज लॉन में आयोजित खिचड़ी समरसता भोज में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे, पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष गिरीश पटेल, विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भाजपा गौरव वर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुवेद वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। इसके अतिरिक्त ब्लॉक प्रमुख विपेंद्र सिंह, संदीप सिंह बिसेन, मुन्ना सिंह, अभिषेक सौरभ वर्मा, शिव सहाय सिंह, जिला प्रतिनिधि मुनीम जी, नीरज श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी
मंडल अध्यक्ष शिवानंद सिंह अभिषेक शुक्ला, पवन वर्मा प्रदीप जायसवाल, विशाल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह राम सतीश वर्मा पूर्व प्रधान अनिल सोनी अन्ना सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत फूल-मालाओं से किया गया। मंच संचालन मनोज पांडे ने किया तथा सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद कार्यक्रम प्रभारी सुवेद वर्मा ने किया। आयोजन के दौरान जुलूस के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। वाहनों की लंबी कतारें लगने से दूसरी दिशा से आने वाले लोगों को कुछ देर असुविधा का सामना करना पड़ा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, एकजुटता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। आयोजक गौरव वर्मा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और आमजन का आभार व्यक्त किया। समग्र रूप से खिचड़ी समरसता भोज सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से सफल रहा। खराब मौसम के बावजूद उमड़ी भारी भीड़ ने आयोजन की सफलता और जनसमर्थन को स्पष्ट रूप से दर्शाया।
