विद्यालय प्रबंधन और परिवार के द्वारा नेहा को सम्मानित कर सी आई एस एफ ट्रेनिंग के लिए भेजा गया
असहाय विद्यार्थियों की निःशुल्क शिक्षा की मुहीम ने संवारा जीवन
प्रियेश मौर्या, मिहींपुरवा, बहराइच जिले के मिहींपुरवा तहसील अंतर्गत गंगापुर ग्राम पंचायत निवासी नेहा कुमारी पुत्री स्व. रंजीत कुमार भारती ने अपने ग्राम पंचायत समेत पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जे. एस एकेडमी प्रबंधक प्रियेश मौर्य ने विद्यालय की छात्रा नेहा कुमारी के पिता रंजीत किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे जिसके कारण सन 2012 में निधन हो गया था।जिसके कारण नेहा की माली हालत ठीक नहीं थी विद्यालय प्रबंधन ने उसी समय से मुहिम शुरू किया था कि जिन विद्यार्थियों के सर से पिता का साया उठ चुका है उनको विद्यालय के तरफ से निशुल्क शिक्षा दी जाएगी जिसके तहत नेहा की पहले क्लास से पढ़ाई लिखाई में आर्थिक परिस्थितिया बाधक नहीं बनी और इण्टर मीडिएट तक की शिक्षा ग्रहण2024में करने के बाद अब सीआईएसएफ में नेहा का चयन हो गया है।जिससे नेहा की माता सुनीता का कहना है कि विद्यालय ने उनके जीवन का अभिशाप दूर कर दिया इसके अतिरिक्त वो इतने आर्थिक रूप से सक्षम नहीं थी कि वो नेहा की पढ़ाई करा पाती कक्षा 1से 12तक की पढ़ाई करा पातीं आज नेहा जो कुछ भी है विद्यालय और परिवार की देन है। नेहा के चयन से भाई अभय , चाचा राजेश भारती, उमेश भारती समेत पूरे ग्राम सभा में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबन्धक प्रियेश मौर्य ने बताया की उनके द्वारा नेहा जैसे और भी 100 के लगभग असहाय छात्र छात्राएं निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे है और उम्मीद करते है कि नेहा के जैसे मेहनत करके अपने सपनो को पंख दे जिसमें विद्यालय उनके साथ हर कदम खड़ा है।
