
विनोद शुक्ला, जरवल रोड (बहराइच)। मंगलवार को इंडियन पोटाश लिमिटेड जरवल रोड के मिल गेट पर स्थित तौल कांटों की औचक जांच की गई। विधिक बाट माप विज्ञान विभाग की टीम ने मोबाइल टेस्टिंग वैन के जरिए मिल के सभी कांटों की बारीकी से पड़ताल की, जिसमें सभी तौल यंत्र एकदम सही पाए गए। यह विशेष निरीक्षण अयोध्या एवं देवीपाटन मंडल के सहायक नियंत्रक श्री राकेश कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जांच के दौरान विधिक बाट माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक बहराइच श्री संकेश्वर सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। मिल प्रबंधन की ओर से इकाई प्रमुख श्री ठाठ सिंह राणा, गन्ना विभागाध्यक्ष श्री संजीव कुमार चौधरी, सहायक प्रबंधक (गन्ना) श्री रवि कुमार और गन्ना विकास अधिकारी विशाल राणा उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा की गई इस पारदर्शी जांच को चीनी मिल क्षेत्र के कई सम्मानित किसानों ने अपनी आंखों से देखा। तौल प्रक्रिया में पूरी शुद्धता पाए जाने पर उपस्थित कृषकों ने संतोष व्यक्त किया। मिल प्रबंधन ने कहा कि किसानों का भरोसा उनकी प्राथमिकता है और वे हमेशा निष्पक्ष तौल के लिए प्रतिबद्ध हैं।