
स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
विनोद शुक्ला, जरवल रोड बहराइच। जिले के जरवल रोड इलाके में गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं सहित ध्वजारोहण किया गया
गायत्री विद्यालय जरवल रोड में मुख्य अतिथि सुरेंद्र श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन के बाद ध्वजारोहण किया इस अवसर पर विद्यालय के कोऑर्डिनेटर पंकज तिवारी मौजूद रहे ठाकुर भगवती सिंह किसान इंटर कॉलेज के एन सी सी के तथा सैकड़ो छात्र छात्राएं व अध्यापक विद्यालय के प्रबंधक भूपेंद्र प्रताप सिंह के साथ सम्मानित लोगों ने लखनऊ गोंडा मार्ग रेलवे स्टेशन रोड सब्जी मंडी चीनी मिल चौराहा तूफानी चौराहा नगर भ्रमण करते हुए विद्यालय पहुंचे ठाकुर भगवती सिंह किसान इंटर कॉलेज में प्रबंधक भूपेंद्र प्रताप सिंह, आईपीएल चीनी मिल तथा उद्धभव शिक्षा निकेतन मे प्रबंधक टीएस राणा, जय भारत बल विद्या मंदिर में बृजेश पाल, आरपीएस इंटर कॉलेज रघुनाथ प्रसाद श्रीवास्तव पंचायत भवन पर प्रधान प्रतिनिधि मनोज राव तथा थाना जरवल रोड परिसर में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, राम रहीम विद्यालय सेंट जोसेफ स्कूल में भी ध्वजारोहण हुआ समस्त विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
