Oplus_16908288
बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
विनोद शुक्ला, आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के हीरा पट्टी में स्थित विहान आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को गणतंत्र दिवस की धूम रही। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्राओं को लड्डू वितरित किया गया।
समाजशास्त्र विभाग द्वारा संचालित विहान बालिका आवासीय विद्यालय जनपद निर्माण श्रमिक आजमगढ़ में ,77 वे गणतंत्र दिवस की शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी रोहित प्रताप व महिला मंडल से पूनम मैडम विद्यालय अधीक्षिका एवं समस्त स्टाफ के साथ विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात सरस्वती माता वह देशभक्त वीर पुरुषों पर माल्यार्पण वह दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया। विद्यालय में आए हुए मुख्य अतिथियों का स्वागत विद्यालय अधीक्षिका के द्वारा बैच लगाकर किया गया। बच्चों के द्वारा सुंदर-सुंदर बनाए गए क्राफ्ट से किया गया। ध्वजारोहण से पहले विद्यालय से देश भक्ति गीतों के साथ वह देशभक्ति नारों के साथ प्रभात फेरी भी निकाली गई। बालक व बालिका विद्यालय का सांस्कृतिक कार्यक्रम संयुक्त रूप से बालिका विद्यालय में किया गया। जहां सरस्वती माता के गीतों के साथ व स्वागत डांस के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई दोनों विद्यालय ने एक-एक करके विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार प्रदर्शन किया जिसमें पुलवामा अटैक ऑपरेशनसिंदूर की भी झलक बच्चों ने प्रस्तुत किया जिसे देखकर आगंतुकों द्वारा बच्चों की काफी सराहना की गई
कार्यक्रम के समापन में विद्यालय में उपस्थित सभी आगंतुकों को अभिभावकों को वह बच्चों को जलपान कराया गया। इस दौरान बालक विद्यालय के वार्डन सुशील कुमार, रजनीश कुमार, अजय कुमार, मुकेश कुमार, राम विनय पटेल, जोहर सिंह, राधेश्याम यादव, प्रभा रंजन,
बालिका विद्यालय से मंजू सिंह, अनीता पांडे, नीलम पांडे, मीरा वर्मा मौजूद रहे।

