मानस इंटर कॉलेज बिशनपुर राहु में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्र
बहराइच। मेरा युवा भारत बहराइच द्वारा उत्तर प्रदेश युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन मानस इंटर कॉलेज बिशनपुर राहु मैं किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न युवा महिला मंडलों के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्र व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य श्री वर्मा, जनहित फाउंडेशन के अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र, वरिष्ठ शिक्षिका रोशनी तिवारी तथा महिला मंडल लाडोरा की अध्यक्ष सुश्री सोनम वर्मा ने उपस्थित युवाओं को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए शत-प्रतिशत मतदान करने का आहवान किया। इस अवसर पर युवाओं द्वारा भाषण, गोष्ठी, पदयात्रा, साइकिल यात्रा आदि गतिविधियां संपन्न की गई। कार्यक्रम का संचालन इंद्रसेन चौधरी विशेष कार्याधिकारी लेखा द्वारा किया गया।
