संजय सिंह, बहराइच। बहराइच जिले के रोडवेज बस स्टैंड पर आए दिन जाम लगती है। इसको देखते हुए बीते दिनों जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। इसको देखते हुए अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है।
ज्ञात हो कि बहराइच जिले में सीतापुर बलरामपुर गोंडा फैजाबाद लखनऊ मार्ग की तरफ से भारी संख्या में बसों का आना-जाना रहता है इसलिए गाड़ियों की भीड़ लगी रहती है वहीं बहराइच के स्टेशन इंचार्ज सुश्री शबाना ने बताया कि किसी भी प्रकार से जाम की स्थिति न बने व आने जाने वाले यात्रियों को असुविधा न हो इस लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी तत्परता से मुस्तैद है।