बहराइच। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी द्वारा चलाए जा रहे पंजाबी सरल शिक्षण प्रोग्राम का सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम आज बाबा सुंदर सिंह बधिर विद्यालय में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशपंजाबी से श्री अरविंद नारायण मिश्रा जी उपस्थित रहे उन्होंने सभी बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किया यह कोर्स 3 महीने का होता है जिसमें बच्चों को किसी भी उम्र के को गुरमुखी लिपि पढ़ना व लिखना सिखाया जाता है। इस
सत्र में विद्यालय में मुस्लिम बच्चों ने भी गुरुमुखी लिपि का ज्ञान प्राप्त किया और अच्छे अंक प्राप्त किया।
प्रशिक्षुओं में इरतिका फातिमा गुरसेवक सिंह नमनप्रीत कौर जिक्रा फातिमा इकरा फातिमा प्रभलीन कौर जगजोत सिंह पुष्पेंद्र कौर जगप्रीत कौर अर्चना तथा आयुषी मिश्रा आदि को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर बलमीत कौर रूपा श्रीवास्तव गीता श्रीवास्तव गुरविंदर सिंह रजनीत कौर आदि उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम में मिही पुरवा में भी आयोजित किया गया था जिसका भी सर्टिफिकेट वितरण बुधवार को किया गया है।
