श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के छठवें संस्करण में मिला लाभ
बृजेश पाठक, नानपारा, बहराइच। शनिवार को सुबह नौ बजे से नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइजेशन अवध प्रान्त श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत हो गई।
भारत नेपाल सीमा सीमा पर स्थित थारू जनजातीय बहुल इलाको में लगने वाला यह स्वास्थ्य मेलो की शृंखला प्रदेश के सात जिलों में एक साथ शुरू हुई। बहराइच के बाबागंज क्षेत्र में लगभग 16 कैम्प, आयोजित किये गए। इन शिविरों में स्थानीय और बाहरी चिकित्सकों को मिलाकर लगभग 56 चिकित्सकों ने उत्साह से भाग लिया। सीमावर्ती क्षेत्रों में जहाँ विभिन्न सामाजिक संगठनों जैसे एकल अभियान, सीमा जागरण मंच, वनवासी कल्याण आश्रम, विश्व हिंदू परिषद, सेवा भारती आदि के कार्यकर्ता मौजूद थे। चिकित्सकों ने स्थानीय रहन सहन और संस्कृति को समझने के लिए रात्रि विश्राम स्थानीय व्यक्तियों के घरों पर ही किया।चिकित्सको के दल ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, निःशुल्क दवाइयां दीं, और गांव में विभिन्न विषयों पर लोगों को जागरूक किया जिसमें संतुलित भोजन, माहवारी स्वच्छता इत्यादि शामिल रहे।स्थानीय लोगों ने इन स्वास्थ्य शिविरों में पूरे उत्साह से भाग लिया और प्राप्त सूचना के अनुसार यात्रा के 4860 से अधिक लोगों ने इस स्वास्थ्य सेवा यात्रा में लाभ प्राप्त किया जिसमें 2540 महिलाओं को लाभ प्राप्त हुआ गांव में पहुंचे चिकित्सकों के लिए भी यह एक नया और अनूठा अनुभव था। जिसके बाद दिनांक 8 फ़रवरी को किसान पीजी कॉलेज बहराइच में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाना है। यह यात्रा पिछले 06वर्षों से लगातार चल रही है और नित नए अयोमों को प्राप्त कर रही है। जमुदान, रामनगर,गुलरिया,बेलवाभारी, इटहवा धनकुट्टी फूलटेकरा,रामपुर, गंगापुर खुशलीगांव, जैतापुर साहिजना संकल्पा, महीपुरवा बग़ौरसमय आदि गांव में स्वास्थ कैम्प हुआ। राम मनोहर लोहिया संस्थान लखनऊ के डॉ शिवम शुक्ला डॉ निशांत पांडे डॉ राजेश सोनकर डॉ अभिषेक आदि महत्वपूर्ण डॉक्टर मौजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में मुख्य रूप से प्रान्त प्रचारक कौशल जी विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार जी का योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वेश प्रचारक जिला धर्म जागरण,विवेक शुक्ला एडवोकेट, बृजेश पाठक,दीपक शर्मा ,राजेंद्र सिंह आशीष त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
