पुलवामा के शहीदों को छात्राओं ने दी श्रद्धांजलि
आजमगढ़: आजमगढ़ जिले के हीरा पट्टी में स्थित विहान आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को पुलवामा के शहीदों को याद किया गया। छात्राओं ने शहीदों की याद में कविता प्रस्तुत किया। जिससे शिक्षिकाओं की आंखें नम हो गईं।
समाजशास्त्र विभाग लखनऊ की ओर से संचालित विहान आवासीय बालिका विद्यालय में पुलवामा हमले के शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि समाज सेवी स्वयंसेवी संस्था के बजरंगी जायसवाल रहे। उन्होंने वार्डेन प्रिया प्रसाद के साथ शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। बजरंगी ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा किए गए आतंकी हमले में हमारे देश के 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। इन जवानों की शहादत सभी को याद करना चाहिए। वार्डेन ने कहा कि जवानों से ही हमारी और हमारे देश की सुरक्षा होती है। छत्राओं ने जवानों की याद में कविता सुनाई। इसके बाद सभी को टाफी, चिप्स, कुरकुरे का वितरण किया गया। इस दौरान श्याम पांडेय, इंद्रजीत चौहान, अनीता पांडेय मौजूद रहीं।
