पुलिस ने किया लोगों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विनोद शुक्ला, जरवलरोड, बहराइच।
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना जरवल रोड पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के तहत फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों एवं बाजारों में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने बस स्टॉप, सब्जी मंडी, किसान इंटर कॉलेज रोड, चीनी मिल रोड, लखनऊ-गोंडा मार्ग, तूफानी चौराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई तथा लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर गश्त जारी रहेगी।
इस अवसर पर महिला उपनिरीक्षक ज्योत्सना सिंह, उपनिरीक्षक दिलीप दुबे, चौकी प्रभारी घाघरा घाट दिनेश कुशवाहा, रंजीत बहादुर सिंह, विपेंद्र सिंह उप निरीक्षक तथा रामसागर सहित महिला अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना हुआ है तथा व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।
