
जरवलरोड में 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती समारोह भव्यता के साथ संपन्न
जरवल रोड बहराइच । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में केन्द्र जरवलरोड पर 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती समारोह अत्यंत भव्य एवं दिव्य वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्मा ध्वज फहराकर किया गया, जिससे समूचा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से आलोकित हो उठा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शिव संदेश, आत्मजागृति और नैतिक मूल्यों का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया। रगड़गंज आश्रम से पधारीं बड़ी दीदी बीके सुनीता दीदी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि शिव जयंती आत्म परिवर्तन और विश्व कल्याण का पर्व है। जब हम अपने विचारों को पवित्र बनाते हैं, तभी सच्चे अर्थों में शिव का अवतरण हमारे जीवन में होता है।
कार्यक्रम का कुशल संचालन केन्द्र संचालिका बीके योगिनी दीदी जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी नारायण यादव एडवोकेट, भाजपा नेता ओम प्रकाश अवस्थी, बीके प्रदीप कुमार अग्निहोत्री, बीके अमरनाथ विश्वकर्मा, रघुनाथ प्रसाद, शिव प्रताप सिंह, श्रीवास्तव, बनारसी दास गुप्ता, अजय कुमार वर्मा, बीके प्रेम, बीके ननकू, बीके विमल, गंगा दीदी, वंशिका, आशी शुक्ला, महक दीक्षित सहित सैकड़ों भाई-बहन उपस्थित रहे।
पूरे समारोह में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम ने क्षेत्र में नैतिक जागरण और आध्यात्मिक चेतना का संदेश प्रसारित किया।
