
जरवलरोड, बहराइच । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जरवलरोड के प्राचीन शिव मंदिर से भव्य शिव बारात का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्रद्धालु भक्तगण एवं विभिन्न शिव भक्त समितियां पूरे उत्साह के साथ व्यवस्थाओं में जुटी हुई हैं ।

शिव बारात के दौरान भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी, डमरू दल, भव्य रथ यात्रा एवं विभिन्न सांस्कृतिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। भक्तगण बाजे-गाजे के साथ नाचते-गाते बाबा भोलेनाथ की बारात में शामिल होंगे । वहीं स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गये हैं । सोमेश्वर महादेव मंदिर भव्य भंडारे का आयोजन संतोष सोनी, शिवनारायण सोनी, राजन सोनी, चंदन सोनी, राहुल सोनी ने भंडारे का आयोजन किया है आकाश सोनी ने बताया कि दोपहर दो बजे से विशाल भंडारा चलेगा । राज मौर्य ने बताया कि महिपतगंज में भी शिव बारात व विशाल भंडारे मंदिर परिसर मे होगा महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में रुद्राभिषेक, हवन एवं विशेष पूजा-अर्चना चल रही है प्राचीन शिव मंदिर परिसर में हजारों जनाती बारातियों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है ।
