योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताएं हेल्थ वर्कर
बहराइच: शहर के बाईपास रोड स्थित रूलर वेलफेयर कार्यालय में सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने और सदस्यों के साथ बैठक करने पर बल दिया गया।
आयोजित बैठक की अध्यक्षता रूलर वेलफेयर प्रोग्राम के मंडल कोआर्डिनेटर शिवशंकर, सुंदर व लालू कुमार ने संयुक्त रूप से की। उन्होंने कहा कि सदस्य गांवों में जाकर ग्राम प्रधान के माध्यम से सदस्यों की टीम बनाएं। फिर उन्हें स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में बताएं। जिसमें वर्तमान में बढ़ रही बीमारियों से बचाव व उसके इलाज के बारे में बताएं। इस दौरान भूपेंद्र निषाद, कृष्णकांत शुक्ला, रोली, संजू, राहुल, सूर्य प्रकाश मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
