आपदा मित्रों ने पानी में डूबने पर बचाव की दी जानकारी
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के हीरा पट्टी में स्थित विहान आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को आपदा से बचाव के लिए आपदा मित्रों ने छात्राओं व शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। साथ ही आपदा के समय शांति से काम करने की बात कही।
हीरा पट्टी में समाजशास्त्र विभाग लखनऊ की ओर से विहान आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षिका प्रिया प्रसाद ने की। आपदा मित्र आदर्श कुमार, रुद्र प्रताप व मोनू ने आग लगने, बाढ़ आने या नदी में डूबने पर कैसे बचाया जाए, इसके बारे में बताया। अधीक्षिका ने सिलेंडर में आग लगने पर कैसे बचाव किया जाए, इसका प्रशिक्षण देकर बताया। इस दौरान शिक्षिका अनीता पांडेय, मीरा वर्मा, मंजू शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
