रिपोर्ट-विनोद शुक्ला
जरवल रोड /करनैलगंज ग्राम पंचायत रामगढ़ अंतर्गत अतरौलिया गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचन के लिए अयोध्या से पधारे कथावाचक रघुनाथ दास त्रिपाठी शास्त्री ने भगवान के विभिन्न अवतारों का विस्तृत और भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने मत्स्य अवतार, मोहिनी अवतार, परशुराम अवतार सहित अनेक दिव्य अवतारों की कथा सुनाते हुए भगवान की लीला और उनके अवतरण के उद्देश्य को सरल भाषा में समझाया। साथ ही भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए उनके मर्यादा, आदर्श और कर्तव्यनिष्ठा से जुड़े अनेक प्रेरणादायक प्रसंग सुनाए, जिससे श्रोतागण भावविभोर हो उठे। कथा के अंत में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दिव्य कथा सुनाई गई, जिसके पश्चात जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान बधाई गीत गाए गए, प्रसाद वितरित किया गया तथा श्रद्धालुओं में बधाई बांटी और लुटाई गई। जिसमें बच्चों को काफी संख्या में खिलौने बांटे गए जो खिलौने आकर्षण का केंद्र रहा बच्चों में काफी उत्साह रहा ।

कार्यक्रम में आचार्य अरुण कुमार मिश्रा, आचार्य विशाल मिश्रा, आचार्य चंद्रशेखर तिवारी, आचार्य आकाश पांडे, गुड्डू मिश्रा, रामनगर से देवेश तिवारी, रामकमल तिवारी एवं सूरज सहित कई श्रद्धालुओं ने महाराज जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. सर्वेश शुक्ला ने दूर-दराज से पधारे अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें पीतांबर वस्त्र पटका भेंट किए। उन्होंने बताया कि आगामी 16 अप्रैल को कथा के पूर्णाहुति के उपरांत दोपहर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

इस अवसर पर माया शुक्ला, मुख्य यजमान कमला शुक्ला, पल्लवी शुकला वर्षा शुक्ला साक्षी तिवारी प्रतिमा शुक्ला पम्मी शुक्ला अरुण शुक्ला धर्मेंद्र शुक्ला संदीप द्विवेदी,सर्वज्ञ शुक्ला, सुरेश तिवारी प्रिंस तिवारी, विनोद त्रिपाठी अरविंद पाठक गिरजेश शुक्ला कमल शुक्ला, रवि शुक्ला, सुशील तिवारी, कल्लू चौबे, लवकुश तिवारी, सोमू शुक्ला टिकूं सिंह शिवम शुक्ला सिद्धार्थ आदर्श तिवारी सौम्या तिवारी राज नारायण दुबे सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
