
रिपोर्ट – विनोद शुक्ला
जरवलरोड, बहराइच। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मंत्री की पुण्यतिथि के अवसर पर ठाकुर भगौती सिंह किसान इंटर कॉलेज, जरवलरोड में दिन के समय एक भव्य एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता ओम प्रकाश अवस्थी ने की, जबकि संचालन देश के प्रख्यात कवि राम किशोर तिवारी (बाराबंकी) ने प्रभावशाली ढंग से किया। कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने अपनी सशक्त रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रख्यात कवि नीलेन्द्र त्रिपाठी ने अपनी पंक्तियों—
“समझती है दर्द दीवार हर कोना समझती है,
हर एक आहट का भी जागना होना समझती है।”
—के माध्यम से संवेदनाओं को जीवंत कर दिया।
कवि अटलम द्विवेदी ने सामाजिक समरसता पर प्रकाश डालते हुए कहा—
बन-बन बोले जोड़ अखंड हैं, धरोहर जो में लटे,
लड़की जब आगे है तो लड़कों ही पूरा बल है।”
कवि देवराज सिंह आज़ाद ने भक्ति रस में डूबी पंक्तियां प्रस्तुत कीं—
“राम का नाम जिनके अधर पर नहीं,
जिन्दगी के वो सच्चे सफर पर नहीं।”
गोरखपुर के कवि मनमोहन मिश्रा ने अपनी प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी—
“नफरत का जाम मुझसे तो ढाला न जाएगा,
ये काम मेरे दिल से संभाला न जाएगा।”
मंच संचालक राम किशोर तिवारी ने भी अपनी पंक्तियों से तालियां बटोरीं—
“तुम स्वयं प्यार का दीपक जलाओ सखे,
सो गई चेतना को जगाओ सखे।”
कवि रजत कुमार मिश्र ने गांव और शहर की संवेदनाओं को उकेरते हुए कहा—
“माटी, पत्ते, कलम नहीं पर कोमल भावनाएं हैं,
शहर में कितनी सुविधाएं हैं लेकिन गांव बसते हैं।”
असलम घूरन पुरी,अज्म गोंडवी, निर्भय निश्चल (अयोध्या) तथा गुनगुन गुप्ता (देवरिया) सहित अन्य कवियों ने भी अपनी रचनाओं से समा बांध दिया।

कार्यक्रम में सभी आमंत्रित कवियों एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण एवं शाल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।
कार्यक्रम के आयोजक एवं विद्यालय के प्रबंधक भूपेंद्र प्रताप सिंह रहे, जबकि संयोजक के रूप में अवधेश कुमार सिंह ‘समीर’ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर विनोद कुमार मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाती रही।
इस अवसर पर प्रबंध तंत्र के वरिष्ठ सदस्य कृष्ण पाल मिश्रा, अजीत सिंह (गढ़ी), अल्ताफ हुसैन, शेष नारायण यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, अनिल यादव, अभिभावक संघ के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, विनोद शुक्ला, संजय शुक्ला, कौशल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार से ललित कुमार दीक्षित, कुंवर आनंद प्रताप सिंह, महेंद्र पाल, ओम प्रकाश गुप्ता, सत्य प्रकाश, संजय शुक्ला, करम हुसैन नीतू सिंह सहित अन्य शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहेअध्यक्षीय उद्बोधन में ओम प्रकाश अवस्थी ने कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखते हैं और नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, संस्कार एवं सामाजिक कर्तव्यों के प्रति प्रेरित करते हैं।