
रिपोर्ट – विनोद शुक्ला
ग्राम अतरौलिया (करनैलगंज, गोंडा) में डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला के सौजन्य एवं कुशल संयोजन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का समापन बृहस्पतिवार को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समापन दिवस पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति यज्ञ सम्पन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। अयोध्या से पधारे पूज्य कथावाचक आचार्य रघुनाथ दास शास्त्री जी के श्रीमुख से कथा श्रवण कर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा।

इस पावन अवसर पर विधायक बहराइच श्रीमती अनुपमा जायसवाल, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक कैसरगंज आनंद यादव, पूर्व विधायक पयागपुर मुकेश श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष बहराइच श्री बृजेश पांडे, उप जिलाधिकारी कैसरगंज श्री अखिलेश कुमार सिंह, गोंडा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ओ. एन. पांडे, भाजपा नेता बहराइच हरिश्चंद्र गुप्ता, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. सोमनाथ मौर्य, ओम प्रकाश अवस्थी सहित देवीपाटन मंडल के अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने कथा के आध्यात्मिक महत्व को सराहा तथा आयोजन की भव्यता एवं उत्कृष्ट व्यवस्था की प्रशंसा की।पूर्णाहुति के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में भक्ति, आस्था, सामाजिक समरसता और जनसहभागिता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।