बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम

बहराइच। विकास खंड तेजवापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय खसहा मोहम्मदपुर में बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी रंजीत कुमार व विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंत्री विजय उपाध्याय ने बच्चों द्वारा किए गए महिला सशक्तिकरण,शिक्षा के महत्व, राष्ट्र सेवा,सहित तमाम कार्यक्रम को सराहा। इस दौरान एआरपी रश्मि मलेशिया, संकुल प्रभारी ज्ञानेंद्र पाल श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम कर बच्चों ने उपस्थित लोगों का मनमोह मोह लिया। मुख्य अतिथि ने उपस्थित अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि जो भी नामांकित बच्चे हैं आप सभी अपने बच्चों को विद्यालय में प्रतिदिन पढ़ने के लिए भेजें। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का अयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद प्रकाश मिश्र ने किया। उन्होंने अभिभावको को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी बच्चे 6 वर्ष पूरा कर रहे हैं उन बच्चों का नामांकन विद्यालय में अतिशीघ्र करा लें जिससे उनको गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की सहायक अध्यापिका पूजा दीक्षित,रवि श्रीवास्तव,मंतूर्णा,रानू,संध्या,पिंकी,उत्कर्ष तिवारी, बृजेंद्र पांडेय, प्रदीप वर्मा, प्रदीप अवस्थी ने अपना पूर्ण सहयोग किया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के साथ-साथ बच्चों में पुरस्कार वितरण भी किया गया। इस दौरान क्षेत्र के तमाम अभिभावक मौजूद रहे।