
रिपोर्ट – विनोद शुक्ला
बहराइच। साहित्यकार स्वर्गीय सत्यव्रत सिंह की 18 वीं पुस्तक ‘कर्मयोगी सत्यनारायण सिंह’ का विमोचन स्वायत्तशासी किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ एस पी सिंह थे तथा अध्यक्षता मध्यकालीन इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर राजेश्वर सिंह ने की।इस अवसर पर आचार्य नरेन्द्र देव स्नातकोत्तर किसान महाविद्यालय,बभनान,गोण्डा के प्राचार्य डॉ धर्मेन्द्र शुक्ल,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह व डॉ डिंपल जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ सत्यभूषण सिंह ने किया। यह पुस्तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,शिक्षाविद् व समाजसेवी सत्यनारायण सिंह के जीवन पर आधारित है। इस अवसर पर डॉ राजू निगम, डॉ अंजनी कुमार शुक्ल,हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ नीरज पांडेय, वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ सतीश सिंह व क्रीड़ा प्रभारी पंकज सिंह,विशाल सेवा संस्थान के डायरेक्टर विशाल कश्यप, मध्यकालीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर धर्मवीर सिंह, डॉ राम बदन वर्मा ,डॉ प्रशांत श्रीवास्तव,डॉ शैलेश कुमार,डॉ आनन्द श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारी उपस्थित थे।