
रिपोर्ट – विनोद शुक्ला
जरवलरोड बहराइच । यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहली बार बहराइच डिपो से जयपुर के लिए एक नई बस सेवा का संचालन मंगलवार दोपहर से शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में बहराइच डिपो की स्टेशन इंचार्ज शबाना ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक रूपईडीहा से जयपुर के लिए साधारण सेवा संचालित की जा रही थी, लेकिन सवारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंगलवार दोपहर 2:30 बजे से बहराइच डिपो से प्रतिदिन बस सेवा शुरू की गई है । उन्होंने बताया कि परिवहन निगम का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर और सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नई सेवा शुरू होने से बहराइच क्षेत्र जरवल रोड कैसरगंज फखरपुर रामनगर बाराबंकी लखनऊ होते हुए यात्रियों को सीधे जयपुर के लिए यात्रा करने में काफी सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर सहायक स्टेशन इंचार्ज एस.बी. सिंह, चालक दिलीप वर्मा, परिचालक नंदकिशोर सिंह एवं वीरेंद्र आर्य भी मौजूद रहे।