
रिपोर्ट – विनोद शुक्ला
जरवलरोड बहराइच सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड जरवलरोड, बहराइच के परिसर में शुक्रवार को समिति की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के बजट, आय-व्यय तथा गन्ना किसानों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें पारित किया गया। जरवलरोड समिति के सचिव डा पीएन पांडे ने आईटी कक्ष का निर्माण तथा कार्यालय भवन की मरम्मत कलर कोडिंग समिति परिसर बाउंड्री वॉल किनारे मिट्टी पटाई इंटरलॉकिंग आदि प्रस्ताव रखे गए जिसको सर्वसम्मत से पास किया गया। बैठक में किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए उत्पादन बढ़ाने, सुविधाओं के विस्तार एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर भी सहमति बनी । मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी गौरव वर्मा उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के चेयरमैन रणवीर सिंह ‘मुन्ना’ ने की, जबकि संचालन भाजपा नेता ओम प्रकाश अवस्थी द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि मुकुट बिहारी वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि गन्ना किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी समृद्धि के बिना ग्रामीण विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों को पारदर्शिता, ईमानदारी और सक्रियता के साथ कार्य करते हुए किसानों को समय पर भुगतान, उन्नत तकनीक एवं बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने चाहिए। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सरकार एवं संगठन स्तर पर किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर संचालक मंडल के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शेष नारायण यादव, अजय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, वेद प्रकाश सिंह, शिव सहाय सिंह, सीताराम पाण्डेय, संजय राव, डॉ. अवधेश कुमार शर्मा, प्रदीप जायसवाल, पवन वर्मा, प्रशान्त कुमार अग्निहोत्री सहित गन्ना समिति जरवलरोड के सचिव डॉ. प्रेमनाथ पाण्डेय एवं गन्ना विकास निरीक्षक राजेश कुमार विश्वकर्मा एससीडीआई जरवल रोड विवेक कुमार चौधरी, उपस्थित रहे । इसके अतिरिक्त चीनी मिल प्रतिनिधि—आईपीएल जरवलरोड, परसेण्डी, मैजापुर तथा समिति के सुरेश शुक्ला सर्वेश सिंह अनिल सिंह संजय वर्मा अवधेश सिंह फूलचंद वर्मा आदि के अधिकारी एवं विभिन्न चीनी मिलों के डेली गेट्स भी भारी संख्या में मौजूद रहे, जिससे बैठक को व्यापक प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ। अंत में अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समिति के माध्यम से किसानों के हितों की रक्षा एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया ।