
रिपोर्ट – विनोद शुक्ला
जरवलरोड, बहराइच। जरवलरोड क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल की कमी को लेकर फैली अफवाहों के बीच शुक्रवार को हालात पूरी तरह सामान्य रहे। जरवल रोड बस स्टॉप के निकट इंडियन आयँल पेट्रोल पंप प्रोपराइटर अली अब्बास ने बताया कि हमारे यहां पर्याप्त मात्रा में डीजल पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहा, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की लाइन असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है, पंप संचालकों ने स्पष्ट किया कि डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। ज्योति फ्यूल सेंटर, जरवलरोड के प्रोप्राइटर शेष नरायन यादव एवं नील कंठाय पेट्रोल पंप रिठौढ़ा के संचालक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि ईंधन की आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है और स्टॉक भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक आपाधापी से बचते हुए अपनी आवश्यकता के अनुसार ही खरीदारी करें। इस अपील का सकारात्मक असर भी देखने को मिला। आज अधिकांश उपभोक्ताओं ने संयमित व्यवहार अपनाते हुए जरूरत के मुताबिक ही ईंधन लिया, जिससे पंपों पर व्यवस्था सुचारू बनी रही।