
बहराइच। श्रावस्ती जिले के भिनगा तहसील में तैनात तहसीलदार के दादा कुंवर कृष्ण पाल सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक संदेश पत्र के माध्यम से भेजा है। योगी आदित्यनाथ ने जागृती सिंह भिनगा तहसीलदार के दादा ठाकुर कृष्ण पाल सिंह सिद्धार्थनगर के स्वर्गवास पर शोक व्यक्त किया है। शहर के सिविल लाइन निवासी वरिष्ठ समाज सेवी मनोज खेर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी पुत्रवधु के दादा गोरक्षपीठ गोरखपुर के अनन्य भक्त एव प्रगतिशील वैचारिक पृष्ठभूमि डुमरियागंज एवं सिद्धार्थ नगर के विकास के लिए सदैव तत्पर रहे कृष्ण पाल सिंह जी के निधन पर पत्र लिखकर शोक वक्यत किया है मनोज खेर ने बताया कि लम्बी बीमारी के चलते वो मेदान्ता में एडमिट थे जिनका शुक्रवार को देहांत हो गया। इस दुख दायीं समय मे परिवार एवं समाज के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है।