
आजमगढ़। शहर के हीरापट्टी स्थित श्रम विभाग द्वारा वित्त पोषित एवं समाजशास्त्र विभाग द्वारा संचालित विहान बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने के साथ-साथ कक्षा 8 की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। मेधावी छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रम विभाग के प्रवर्तन अधिकारी नजरे आलम और रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्रेय अग्रवाल ‘अंकित’ ने विभिन्न कक्षाओं में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिसमें कक्षा 8 की प्रतीक्षा विश्वकर्मा (प्रथम), सौम्या (द्वितीय), अंशिका कुमारी (तृतीय), कक्षा 7 की अनुष्का (प्रथम), करिश्मा (द्वितीय), अनुष्का (तृतीय) और कक्षा 6 की स्वीटी (प्रथम), आंचल (द्वितीय), अंशिका राजभर (तृतीय) को सम्मानित किया गया। अतिथियों और विद्यालय परिवार ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय की ओर से छात्राओं को आश्वासन दिया गया कि यदि भविष्य में उनकी पढ़ाई में किसी भी प्रकार का व्यवधान आता है, तो वे नि:संकोच विद्यालय से संपर्क कर सकती हैं।

परीक्षा परिणाम के उपरांत कक्षा 8 की छात्राओं को भावपूर्ण विदाई देते हुए वार्डन प्रिया प्रसाद एवं शिक्षकों ने छात्राओं को उपहार भेंट किए और आशीर्वाद देते हुए उन्हें जीवन के अगले पड़ाव के लिए प्रेरित किया। बालक विद्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका अनीता पांडे, मंजू शर्मा, मीरा वर्मा, शिवम श्रीवास्तव, ज्योति, राजेश, सुशीला और वंदना सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। उधर बालक विद्यालय में भी रिपोर्ट कार्ड का वितरण हुआ जिसमें मुख्य अतिथि श्रम विभाग के अधिकारी रहे कक्षा 8 में प्रथम प्रशांत द्वितीय अभिषेक तृतीय कन्हैया रहा इस अवसर पर बालक विद्यालय के वार्डन सुशील यादव, रजनीश शुक्ला, अजय यादव जोहर शिव, राधेश्याम, रामविनय, प्रभा रंजन मौजूद रहे।