
रिपोर्ट – विनोद शुक्ला
करनैलगंज गोण्डा। करनैलगंज के ग्राम अतरौलिया में 8 अप्रैल से श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा एवं पंचांग पूजन के साथ होगी तथा 9 अप्रैल से विधिवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। इस पावन कथा का वाचन प्रख्यात कथा व्यास पूज्य रघुनाथ दास शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से संपन्न होगा । इस धार्मिक आयोजन की मुख्य यजमान श्रीमती कमला देवी हैं, कथा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं को कथा श्रवण का अवसर मिलेगा। 12 अप्रैल को भगवान जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जबकि 16 अप्रैल को हवन पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम आयोजक सर्वेश शुक्ला ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।