
रिपोर्ट- विनोद शुक्ला
जरवल रोड / करनैलगंज। ग्राम रामगढ़ के अतरौलिया गांव से निकली भव्य कलश यात्रा आज सरयू तट, करनैलगंज पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ संपन्न हुई। श्रद्धालुओं के जयघोष और भक्तिमय वातावरण के बीच कलश यात्रा का समापन हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना रहा ।
उक्त श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बी पी शुक्ला मेमोरियल हॉस्पिटल, बहराइच के संचालक डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला द्वारा कराया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला, श्रीमती माया शुक्ला एवं श्रीमती कमला शुक्ला ने कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात वे आदिशक्ति मां अबलेश्वरी मंदिर पहुंचे तथा समयस्थान माता मंदिर में विधिवत पूजन-पाठ किया। मंगल कलश यात्रा के दौरान “जय श्री राम” व “राधे-राधे” के जयकारों से वातावरण गूंजायमान रहा। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव से भाग लिया। इस दौरान धर्म और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर प्रिंस तिवारी, सुरेश मिश्रा, गिरजेश शुक्ला, पंडित जय प्रकाश शुक्ला शास्त्री, सुरेश तिवारी, संदीप द्विवेदी, प्रतिमा शुक्ला, सौम्या तिवारी, अनीता शुक्ला, प्रीति शुक्ला, धर्मेंद्र शुक्ला, रामकृपाल शुक्ला, पल्लवी शुक्ला, वर्षा शुक्ला, रवि शुक्ला, शेखर शुक्ला, सिद्धार्थ शुक्ला, रोशनी तिवारी, शीतला प्रसाद पांडे, रामसूरत पांडे, हरीश शुक्ला, राज किशोर शुक्ला, विजय कुमार शुक्ला, टिंकू सिंह, माधव राज शुक्ला, शैलेन्द्र शुक्ला सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रामनगर निवासी देवेश तिवारी एवं हिमांशु तिवारी ने डॉ. सर्वेश शुक्ला का माल्यार्पण एवं बुके भेंट कर स्वागत किया।